श्रीनगर में पारा लुढ़ककर शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (16:15 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में मंगलवार को इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां पारा लुढ़ककर शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। कश्मीर में शीतलहर जैसे हालात के बीच बीती रात पूरी कश्मीर घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने कहा कि पिछली रात जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। रविवार को यहां का तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
काजीगुंड में पारा शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 15 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत के एक्शन में 100 आतंकी ढेर, खत्म नहीं हुआ ऑपरेशन सिंदूर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का खुलासा

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया, शहबाज शरीफ ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

देशभर में शुरू होगा किसान जागरूकता अभियान, 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा

गुजरात में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, पाकिस्तान से सटे तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई

भारत के 15 शहरों पर पाकिस्‍तान के हमले, भारत ने S-400 एयर डिफेंस से किए सभी हमले नाकाम, तनाव और बढ़ा

अगला लेख