Amarnath Yatra: 13वां जत्था भी हुआ रवाना, अब तक 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (10:49 IST)
Amarnath Yatra:  दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ (Amarnath) मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार सुबह 7,000 तीर्थयात्रियों (pilgrims)का नया जत्था जम्मू से 2 आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में शामिल 7,392 श्रद्धालुओं का 13वां जत्था भगवती नगर (Bhagwati Nagar) आधार शिविर से रवाना हुआ।
 
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे 146 वाहनों के काफिले में 4,024 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए जबकि 126 वाहनों में 3,368 तीर्थयात्री बालटाल की तरफ बढ़े। इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80,181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
 
देशभर से तीर्थयात्री प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं। शुक्रवार को सबसे अधिक 24,445 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अभी तक 1.90 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक यह संख्या 2 लाख के पार जाने की संभावना है।
 
हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और यह 31 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए 2 मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन बेहद दुर्गम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

लद्दाख में थ्री डी प्रिंटिंग से बन रहे सेना के बंकर

कश्‍मीर में मौसम का कहर, एक तूफान में कश्‍मीरियों की सालभर की कमाई चली गई

LIVE: खरगे की पटना रैली रद्द, बस्तर में करेंगे जनसभा

निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर भड़के ओवैसी, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Weather Update : 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 पार

अगला लेख
More