Hanuman Chalisa

कुपवाड़ा में LOC पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (09:59 IST)
जम्मू। सेना (army) ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) जिले के गुगलधार इलाके में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर सेना की चिनार कोर ने लिखा है कि चल रहे ऑपरेशन गुगलधार में सुरक्षा बलों (security forces) ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। पोस्ट में लिखा है कि इलाके की तलाशी जारी है और ऑपरेशन जारी है।

ALSO READ: जम्‍मू कश्‍मीर में मुठभेड़, एक पाकिस्‍तानी आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
 
गुगलधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना और अन्य बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने 'एक्स' पर लिखा है कि 4 अक्तूबर को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के गुगलधार में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

ALSO READ: कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल
 
सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की और 2 को मार दिया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है और फायरिंग भी जारी है।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी
रक्षा सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के बाद, ऐसा माना जाता है कि कुछ घुसपैठिए या तो वापस चले गए हैं या इलाके में छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतर्क सैनिक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी ले रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

US-Iran Conflict: अमेरिकी हमलों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत, ईरान ने लगाए बड़े आरोप, खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले जारी

चांदीपुरा वायरस के खतरे के खिलाफ AMC मुस्तैद, अहमदाबाद में सघन निगरानी शुरू, आखिर क्या है यह वायरस

अगला लेख