बॉर्डर पर पाक रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (09:05 IST)
Pak Rangers firing: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की बिना उकसावे वाली गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी के मुताबिक सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी, जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की तीसरी घटना है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में बीएसएफ का 1 जवान घायल हुआ है जिसे पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
 
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि 8-9 नवंबर 2023 की दरमियानी रात के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का 1 जवान घायल हो गया जिसे देर रात करीब 1 बजे इलाज के लिए केंद्र में लाया गया।
 
जेरडा के ग्रामीण मोहन सिंह भट्टी ने बताया कि गोलाबारी रात करीब 12.20 बजे शुरू हुई जिसने बाद में व्यापक रूप ले लिया। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी के कारण डर का माहौल व्याप्त है।
 
इससे पहले 28 अक्टूबर को पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर लगभग 7 घंटे तक भारी गोलीबारी की थी जिसमें 1 महिला और बीएसएफ के 2 जवान घायल हो गए थे, वहीं 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में बीएसएफ के 2 जवान घायल हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक 25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों के संघर्षविराम समझौते पर दस्तखत किए जाने के बाद से यह उल्लंघन की 6ठी घटना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

क्या है सिंधु जल समझौता, क्या भारत रोक सकता है पाकिस्तान का पानी?

भोपाल लव जिहाद मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, SIT के हवाले पूरा केस, महिला आयोग भी जांच में जुटा

संशोधित Waqf अधिनियम को लेकर क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम साय

उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में भीषण आग, इस वजह से लगी आग, पूरा परिसर धुआं धुआं

मुगलों की वंशज बता सुल्ताना बेगम ने मांग लिया लाल किला, SC ने कहा, फतेहपुर सीकरी भी मांग लेती

अगला लेख
More