Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 (11:29 IST)
Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 (11:34 IST)
Baba Amarnath Yatra : भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) गुरुवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग (Pahalgam route) पर तत्काल रखरखाव व मरम्मत कार्य किए जाने के कारण इस मार्ग से यात्रा स्थगित है। कश्मीर में मूसलधार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही असुरक्षित हो गई थी जिसके बाद बुधवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।
ALSO READ: Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी काफिले को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस वर्ष अब तक 3.93 लाख से अधिक यात्री गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीन जुलाई से शुरू हुई वार्षिक यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta