कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 64 ने छोड़ा हाथ का साथ

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (14:15 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद सहित केंद्र शासित प्रदेश के 64 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।
 
ताराचंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरु राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह सहित कई नेताओं ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा की। बलवान सिंह ने कहा कि हमने आजाद के समर्थन में अपना संयुक्त इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।
 
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (73) ने कांग्रेस में करीब पांच दशक से चल रही पारी को शुक्रवार को समाप्त करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी वृहद पैमाने पर नष्ट हो चुकी है। आजाद ने कहा कि जल्द ही वह जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाएंगे।
 
आजाद के समर्थन में पहले ही पूर्व मंत्री और विधायकों सहित करीब एक दर्जन प्रमुख कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके अलावा सैकड़ों पंचायती राज सदस्यों, नगर पार्षदों, जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं ने भी आजाद का समर्थन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में अडाणी ने जीती बिजली आपूर्ति की बोली, कांग्रेस ने महायुति सरकार पर लगाया यह आरोप

राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर तो इनाम होना चाहिए, रवनीत सिंह बट्टू का विवादित बयान

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

अगला लेख
More