जीवन में सफल होना है तो अपनाएं तरुण सागर जी के ये 20 मंत्र

Webdunia
दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए विख्यात क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज का 1 सितंबर 2018, शनिवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपनाएं मुनिश्री तरुण सागर जी के ये खास 20 मंत्र...।
 
1. रोज हो सके तो सूरज को उगता हुए देखें..!
 
2. दिन में कम से कम 3 लोगों की प्रशंसा करो..!
 
3. खुद की भूल स्वीकारने में कभी भी संकोच मत करो..!
 
4. किसी के सपनों पर हंसो मत..!
 
5. आपके पीछे खड़े व्यक्ति को भी कभी-कभी आगे जाने का मौका दो..!
 
6. खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!
 
7. खूब जरूरी हो तभी कोई चीज उधार लो..!

 
8. किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार...पूछो..!
 
9. कर्ज और शत्रु को कभी बड़ा मत होने दो..!
 
10. स्वयं पर पूरा भरोसा रखो..!
 
11. प्रार्थना करना कभी मत भूलो, प्रार्थना में अपार शक्ति होती है..!
 
12. अपने काम से मतलब रखो..!
 
13. समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतू कामों में खर्च मत करो..
 
14. जो आपके पास है, उसी में खुश रहना सीखो..!

 
15. बुराई कभी भी किसी की भी मत करो, क्योंकि बुराई नाव में छेद समान है, बुराई छोटी हो, लेकिन बड़ी नाव तो डुबो ही देती है..!
 
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..!
 
17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!
 
18. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, बल्कि कुछ करना पड़ता है....!
 
19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते हैं..!
 
20. कोई काम छोटा नहीं होता, हर काम बड़ा होता है, जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर वह काम आप नहीं करते हो तो दुनिया पर क्या असर होता..?

ALSO READ: क्रांतिकारी राष्ट्रसंत तरुणसागरजी महाराज की 10 खास बातें

आरके. 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का चौथा दिन : जानिए तृतीया श्राद्ध तिथि का महत्व और इस दिन क्या करें

Indira ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व एवं पारण का समय क्या है?

अगला लेख
More