Publish Date: Thu, 15 Jun 2017 (17:33 IST)
Updated Date: Thu, 15 Jun 2017 (17:38 IST)
चीनी फोन निर्माता कंपनी श्याओमी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। श्याओमी के नए रिवॉर्ड प्रोग्राम के अंतर्गत mi.com से की गई हर खरीदारी पर यूजर्स को टोकेन दिए जाएंगे। ये टोकन्स खरीदारी की रकम के हिसाब से मिलेगा। हर खरीदारी पर जमा किए गए टोकन्स को अगली खरीदारी पर रीडीम किया जा सकता है। चीनी कंपनी कंपनी भारत में दूसरे चैनल्स के अलावा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी स्मार्टफोन और दूसरे एक्सेसरीज की बिक्री करती है।
श्याओमी के आंकड़ों के अनुसार स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के बाद mi.com तीसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है।
ऐसे मिलेगा रिवॉर्ड : रिवॉर्ड प्रोग्राम ज्वाइन करने के लिए श्याओमी के अकाउंट से लॉगइन करना होगा। ज्वाइन करते ही कंपनी 50 टोकन का रिवॉर्ड देगी। इन टोकन से यूजर्स F Code भी ले सकते हैं। इससे प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक होने के बाद भी उन्हें मिल सके।
इतनी खरीदारी पर मिलेगा टोकन : कंपनी के मुताबिक सभी ट्रांजेक्शन पर खरीदे गए प्रोडक्ट्स का 10 प्रतिशत टोकेन के तौर पर वापस दिया जाएगा। प्रोडक्ट डिलिवर होने के बाद ही टोकन मिलेगा। उदाहरण के तौर पर आपने 10 हजार रुपए का श्याओमी स्मार्टफोन खरीदा है तो आपको उसका 10 प्रतिशत यानी 1 हजार Mi Tokens दिए जाएंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर शेयर करके भी हर दिन पांच प्वॉइंट्स जमा किए जा सकते हैं। इस ऑफर की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ली जा सकती है।