Hanuman Chalisa

Whatsapp का नया फीचर, अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (17:51 IST)
सोशल मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप (Whatsapp) जल्द ही पर एक नया फीचर रोलआउट करने वाला है। इस फीचर से यूजर्स के मैसेज अपने आप ही गायब हो जाएंगे। इस फीचर की खास बात यह है कि मैसेज भेजने के निर्धारित समय के बाद ये गायब हो जाते हैं। अब Whatsapp भी इस फीचर पर कार्य कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद (Whatsapp पर जैसे ही यूजर मैसेज को देख या पढ़ लेंगे, वह मैसेज गायब हो जाएगा।
ALSO READ: Micromax की धमाकेदार वापसी, लांच किए 2 सस्ते स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स
Whatsapp पर यूजर मैसेज के साथ टाइम सेट कर पाएंगे। फिर तय किए गए समय के बाद मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएगा। WABetaInfo के मुताबिक ये फीचर केवल सात दिनों के लिए वैलिड रहेगा। यूजर्स के पास अपनी ओर से मैसेज को गायब करने के लिए कस्टमाइज ऑप्शन मौजूद नहीं होगा, जैसी सुविधा Telegram पर मिलती है।
 
यह फीचर के उस शुरुआती वर्जन से अलग है, जो कि पिछले साल एंड्रॉयड के लिए वाट्सऐप के पब्लिक बीटा रिलीज में देखा गया था। उस वर्जन में तय की गई समय अवधि के बाद किसी मैसेज को गायब होने की सुविधा मिलती थी।
 
एक्सपायरिंग मैसेज फीचर की तरह यह फीचर यूजर्स को एक्सपायरिंग मीडिया (पिक्चर्स, वीडियो और GIF) भेजने की अनुमति देगा जो प्राप्तकर्ता के चैट छोड़ने के बाद स्वचालित रूप से गायब हो जाएगा। खास बात यह है कि मैसेज के स्वतः गायब (टाइमर के अनुसार) हुए मीडिया के जाने के बाद स्क्रीन पर 'This media is expired' (इस मीडिया की अवधि समाप्त हो गई है) जैसा संदेश नहीं आएगा।

एक्सपायरिंग मीडिया चैट के दौरान एक अलग तरीके से दिखाई देगा, जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि मीडिया जल्द समाप्त होने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी

ट्रेन छूट गई तो हंस की बस पकड़ी थी इंदौर की भूमि ने, पिता बेटी का इंतजार करते रह गए, वो नहीं उसकी मौत आ गई

Share Bazaar में गिरावट थमी, Sensex 444 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

अगला लेख