Whatsapp ने भारत में बंद किए 37 लाख अकाउंट, अगला नंबर आपका तो नहीं

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (21:28 IST)
सोशल मीडिया मंच व्हॉट्सऐप ने बुधवार को कहा कि उसने नवंबर में भारत में 37.16 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया है। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किए गए खातों की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। भारत में प्रतिबंधित व्हॉट्सऐप खातों में 9.9 लाख ऐसे खाते शामिल हैं, जिन्हें उपयोगकर्ताओं से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया।
 
व्हॉट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया।
 
व्हाट्सऐप ने कहा कि एक नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच, 37,16,000 व्हॉट्सऐप खातों पर प्रतिबंध लगाया गया। इनमें से 9,90,000 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया।’’ कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत प्रकाशित नवंबर की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
 
आईटी नियम 2021 के मुताबिक  50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी को हर माह एक रिपोर्ट पेश करनी होगी।

नियम को आईटी मंत्रालय ने डिजिटल नागरिक अधिकारों के तहत खुले, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट की दिशा में इन संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसमें कंपनियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी फर्जी या अफवाह भरी चीजें डालने पर उनके अकाउंट्स पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More