Hanuman Chalisa
✕

2 अरब के पार हुई WhatsApp यूजर्स की संख्या, भारत सबसे बड़ा बाजार

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (23:12 IST)
दुनिया की 25 प्रतिशत आबादी यानी 2 अरब लोग अब WhatsApp का उपयोग कर रहे हैं। फेसबुक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने फरवरी 2018 में कहा था कि WhatsApp के एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.5 अरब है। इसके जरिए लोग एक दिन में 60 अरब मैसेज फॉरवर्ड-रिसीव करते हैं।
 
WhatsApp के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। एप ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि उसके यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है।
 
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में WhatsApp का उपयोग करने वालों की संख्या 2 अरब को पार कर गई है।
 
कंपनी ने दावा किया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है और एप के जरिए दो लोगों या ग्रुप्स के बीच होने वाली बातचीत में सेंध की गुंजाइश नहीं है।
 
WhatsApp ने एक ब्लॉग में कहा कि हमें पता है कि जितना हम इंटरनेट के जरिए जुड़ते हैं, उतने ही हमें सुरक्षा की जरूरत होती है। हम जितना ऑनलाइन होते हैं, हमारी बातचीत की सुरक्षा उतना ही महत्वपूर्ण हो जाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट में लगी क्रेन की चेन टूटी, 80 साल के बुजुर्ग पर गिरी, दर्दनाक मौत

अगला लेख