shradh paksha
✕

क्या होती है आधार कार्ड की Virtual ID, जानिए जनरेट करने की प्रक्रिया

Webdunia
सुरक्षा के कारणों से अगर आप अपना आधार नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो आधार की नियामक संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) आपको एक और विकल्प देती है। ये विकल्प है वर्चुअल आईडी (VID) के प्रयोग  का। वीआईडी आधार नंबर से जुड़ा हुआ 16 अंकों का अस्थायी नंबर है। ई-केवाईसी (e-KYC) के दौरान वीआईडी का प्रयोग पहचान के सत्यापन के लिए किया जा सकता है।
 
वीआईडी के प्रयोग से किसी तरह का डेटा लीक होने की आशंका नहीं रहती है। केवाईसी सत्यापन के समय इस नंबर का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक अस्थाई आईडी है जो तय समय के बाद रद्द हो जाती है।
 
जानिए कैसे होता है VID जनरेट : वीआईडी आधार से सिस्टम से ही जनरेट होता है। इसे किसी भी समय जनरेट किया जा सकता है। VID से कार्ड होल्डर की प्राथमिक जानकारी को को जाना जा सकता है। इसमें नाम, पता, फोन नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी शामिल है। हालांकि बाकी जानकारी और आपका 12 अंकों का आधार नंबर किसी को पता नहीं चलेगा।
 
वीआईडी जनरेट करने के लिए आधार नंबर होना आवश्यक है। यूआईडीएआई के मुताबिक वीआईडी को समय-समय पर बदला जा सकता है। हालांकि एक दिन में दो वीआईडी जनरेट नहीं होंगे। वीआईडी यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर बनाई जा सकती है। होम पेज पर आधार सर्विस ऑप्शन में वर्चुअल आईडी जनरेट करने का ऑप्शन है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।
 
इस नए पेज में अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे सब्मिट करके आप VID जनरेट कर सकते हैं। VID की मदद से आप अपना आधार नंबर किसी के साथ शेयर किए बिना केवाईसी सत्यापन किया सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख