sawan somwar

ChatGPT Plus क्या है? क्या हैं फीचर्स ? जानिए कौनसी सुविधा है मुफ्त

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (17:10 IST)
What is ChatGPT Plus : ChatGPT इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच ChatGPT Plus की चर्चाएं भी होने लगी हैं। सवाल उठ रहे थे कि क्या उपयोग के लिए रुपया लगेगा। ओपन ने AI चैटबोट के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है- ChatGPT Plus। इस नए चैटबोट की कीमत 20 डॉलर्स प्रतिमाह यानी 1,653 रुपए हैं। ChatGPT Plus अभी केवल अमेरिका के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
ALSO READ: AI की दुनिया में जंग, ChatGPT को टक्कर देने के लिए Google लेकर आया Bard
ओपन AI कंपनी ने कहा कि वे जल्द ही एक प्रतीक्षा सूची के द्वारा लोगों को इन्वाइट करने की प्रक्रिया आने वाले हफ्तों में शुरू कर देंगे। इस सब्सक्रिप्शन प्लान में एडिशनल क्षमताएं एवं फीचर्स होंगे। विशेष रूप से कंपनी ने कन्फॉर्म किया है कि वे ChatGPT की मुफ्त सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। ओपन AI के मुताबिक इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान से यूजर्स को ChatGPT का फ्री एक्सेस और उपलब्धता मिलेगी। 
 
ChatGPT क्या है? : ChatGPT एक आसानी से प्रयोग किए जाने वाला इंटेलिजेंस टूल है। इसके माध्यम से युजर्स के द्वारा सर्च किए गए प्रश्नों और टॉपिक्स के उपयुक्त एवं प्राकृतिक जवाब मिलते हैं।
 
AI चैटबोट बिलकुल एक मनुष्य की तरह जवाब देता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे ये वास्तविक बातचीत की नकल कर सकता है। 
ALSO READ: क्‍या है ChatGPT, खा जाएगा इंसान की नौकरियां या जिंदगी करेगा आसान, शुरुआत में ही क्‍यों आया विवादों में?
यह ओपन AI इतना एडवांस है कि पिछले संवाद में जो कुछ भी बातचीत या आइडियाज़ के बारे में चर्चा हुई है उसे स्मरण और समझा सकता है। इतना ही नहीं, कहीं गलती होने पर माफी भी मांगता है। ओपन AI ने ChatGPT को लाखों-करोड़ों शब्दकोश और इंटरनेट पर उपलब्ध डॉटा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 
 
ChatGPT Plus क्या है? : ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन से उपभोक्ताओं को सेवाओं का शीर्ष समय पर एक्सेस‍ मिलेगा। इसके अतिरिक्त प्लस यूजर्स को और तेज रिस्पॉन्स टाइम एवं नए फीचर्स की प्राथमिकता मिलेगी। कंपनी ने ChatGPT API के लॉन्च की जानकारी दी। यह एक व्यापार एकीकृत ChatGPT प्लेटफॉर्म है जो मौजूदा एप्स और सर्विसेस से जोड़ दिया जाएगा।
 
क्लासिफायर टूल : कंपनी ने एक इसे टूल का अनावरण किया है। इसकी सहायता से यह पता लगाया जा सकता है कि क्या आर्टीफिशियल इन्टेलिजेंस प्रोग्राम द्वारा लिखे गए टेक्स्ट को इंसान अपना बता रहा है। इस टूल का नाम क्लासिफायर है, यह एक वेब एप के रूप में उपलब्ध होगा। ChatGPT की लोकप्रियता के कारण साहित्यिक चोरी बढ़ने और विद्धार्थियों में रिर्सच करने की क्षमता घटने का डर लोगों के मन में बना हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख