Hanuman Chalisa

वोडाफोन-आइडिया विलय रोमांचक यात्रा की शुरुआत : मंगलम बिड़ला

Webdunia
गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (21:36 IST)
नई दिल्ली। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने आज कहा कि वोडाफोन-आइडिया सेल्यूलर विलय को सरकार की मंजूरी मिलना एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वह दोनों कंपनियों के साथ आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
 
विश्लेषणों के मुताबिक वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी की शुरुआत होगी, जिसका आकार 23 अरब डॉलर यानी 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक होगी। नई कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी 35 प्रतिशत और इसके ग्राहकों की संख्या लगभग 43 करोड़ होगी।
 
समूह की कंपनी हिंडाल्को के सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बिड़ला ने कहा, ‘हां, हमें दूरसंचार विभाग से अंतिम मंजूरी मिल गई है।’यह सरकार से मंजूरी मिलने की पहली आधिकारिक स्वीकृति है। इससे पहले पीटीआई भाषा ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से खबर की थी कि सरकार ने वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय को अंतिम मंजूरी दे दी है।
 
बिड़ला ने कहा कि वोडाफोन और आइडिया का एकसाथ आना हमारे लिए एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत है। यहां से असल काम शुरू होता है और हम देखेंगे... हम इसके बारे में काफी उत्साहित हैं।’बिड़ला संयुक्त कंपनी के गैर - कार्यकारी चेयरमैन होंगे तथा वोडाफोन इंडिया के मौजूदा मुख्य परिचालन अधिकारी बालेश शर्मा संयुक्त कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
 
यह पूछे जाने पर कि संयुक्त कंपनी का परिचालन शुरू होने में कितना समय लगेगा, बिड़ला ने कहा, ‘इसमें कुछ सप्ताह लगेंगे।’उन्होंने कहा कि नई कंपनी की ब्रांडिंग पर कंपनियों ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया ने अपने मोबाइल कारोबार के विलय के लिए विरोध दर्ज करते हुए दूरसंचार विभाग को 7,248.78 करोड़ रुपए का भुगतान किया। इससे पहले दूरसंचार विभाग ने 9 जुलाई को दोनों कंपनियों को सशर्त विलय की अनुमति दी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख