Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 (18:12 IST)
Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 (18:42 IST)
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता WhatsApp पे को अब सभी उपयोगकर्ताओं को यूपीआई सेवायें प्रदान करने की अनुमति दे दी है। एनपीसीआई ने यहां जारी बयान में कहा कि व्हाट्सऐप पे के लिए यूपीआई यूजर्स ऑनबोर्डिंग सीमा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
इसके साथ ही व्हाट्सऐप पे अब भारत में अपने संपूर्ण उपयोगकर्ताओं को यूपीआई सेवाएँ प्रदान कर सकता है। इससे पहले,एनपीसीआई ने व्हाट्सऐप पे को चरणबद्ध तरीके से अपने यूपीआई उपयोगकर्ता आधार का विस्तार करने की अनुमति दी थी।
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 (18:12 IST)
Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 (18:42 IST)