ट्विटर के को-फाउंडर डोरसी ने लॉन्च किया Bluesky, Twitter को देगा ‍टक्कर

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (23:45 IST)
-अदिति गहलोत
यदि आप ट्विटर का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो Bluesky आपके लिए है। ट्विटर के को-फाउंडर और सीईओ रह चुके Jack Dorsey ने Bluesky को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया है। यह ऐप वर्तमान में प्राइवेट बीटा के तौर पर मौजूद है। केवल 'इनवाइट ओनली' बेसिस पर ही लोगों को इस सोशल नेटवर्क का एक्सेस मिल रहा है। Jack Dorsey ने इसे ‍ट्विटर का विकल्प (alternative) बताया है। 
 
ट्विटर के विकल्प में देखे जा रहे इस ऐप को 17 फरवरी को आईओएस (IOS) स्टोर पर लॉन्च किया गया था। Bluesky ऐप को अब तक 2,000 लोगों ने डाउनलोड किया है। यह ऐप अभी परिक्षण चरण में है और केवल एप्पल स्टोर पर ही उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि यह ऐप 'AT प्रोटोकॉल' पर संचालित होता है।
 
कंपनी ने AT प्रोटोकॉल की खासियत के बारे में बताया कि ऐप में एग्लोरिदम च्वाइस, इंटरऑपरेशन और अकाउंट प्रोबेबिलिटि जैसे फीचर्स होंगे जिसके यूजर्स अपने अकाउंट को एक प्रोवाइडर से दूसरे पर बिना डेटा खोए भी बदल सकते हैं। 
 
Bluesky की शुरुआत 2019 में ट्विटर से तब की गई थी जब Jack Dorsey ट्विटर के सीईओ थे। Jack ने Bluesky को 'सोशल मीडिया के लिए ‍‍डिसेंट्रलाइज्ड स्टैंडर्ड' बताया है। उन्होंने बताया कि इस के आने से ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म के द्वारा कंटेंट मॉडरेशन और यूजर डेटा को कंट्रोल करने की ताकत कम हो जाएगी।   
 
Twitter से कैसे अलग है Bluesky : Bluesky के सरल यूजर इंटरफेस के जरिए यूजर्स 256 कैरेक्टर्स के पोस्ट्स को फोटोज के साथ क्रिएट कर सकते हैं। जहां ट्विटर 'वॉट्स हेपनिंग' पुछता है तो वहीं ब्लूस्काय 'वॉट्स अप' पुछेगा। इस ऐप पर कंटेंट को शेयर, म्यूट और ब्लॉक भी कर सकते है। 'डिस्कवर टेब' लोगों को फॉलो करने के सजेशंस और फीड पर अपडेट देगा। वहीं नोटिफिकेशन टेब की मदद से नए लाइक्स,‍ रिप्लाइज, रीपोस्ट्स के बारे में पता चलेगा।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More