Hanuman Chalisa

एप बताएगा वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की संभावना

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (11:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे एक ऐसा एप लाने का मन बना रहा है जिसके जरिए यह पता चल सकेगा कि वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कोई संभावना है या नहीं। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने के मुताबिक रेलवे एक ऐसे एप पर काम कर रहा है जो यह पता लगाने में मदद करेगा कि वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कोई संभावना है या नहीं।
 
उन्होंने कहा कि यह पूवार्नुमान पिछले 13 सालों के यात्री ऑपरेशन और बुकिंग पैटर्न डेटा पर आधारित होगा। सक्सेना के मुताबिक सीआरआईएस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) रेलवे के लिए मिश्रित एप्लीकेशन विकसित कर रहा है, जहां एक उपयोगकर्ता को रेलवे की वेबसाइट और एप पर टिकट बुक करते वक्त वेटिग टिकट की पुष्टि होने की संभावना के बारे में सूचित किया जाएगा।  रेलवे के अनुसार सभी श्रेणियों के आरक्षित 10.5 लाख बर्थ के लिए हर दिन लगभग 13 लाख टिकट बुक किए जाते हैं।  रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतीक्षा सूची में होने वाले टिकटों के कन्फर्म होने की संभावना का अनुमान लगाने का विचार रेलवे मंत्री पीयूष गोयल का था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

अगला लेख