Festival Posters

2018 में Whatsapp पर आए ये धमाकेदार फीचर्स...

Webdunia
सोशल मैसेंजिंग ऐप WhatsApp की यूजर्स संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खबरों के अनुसार 2 बिलियन लोग WhatsApp का उपयोग कर रहे हैं। WhatsApp ने इस वर्ष अपने मैसेंजिंग ऐप को सुरक्षित और सु‍विधापूर्ण बनाने के लिए कई नए फीचर्स जारी किए। आइए, हम आपको बताते हैं ये फीचर्स-

फॉरवर्ड लिमिट : व्हाट्‍सएप ने फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए यह फीचर लांच किया है। भारत में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बीच इस फीचर को लांच किया गया है। इस फीचर से यह आसानी से पता चल सकता है कि कौनसा मैसेज फॉरवर्डेड है और कौनसा नहीं। इससे यह भी पता चलता है कि कौनसा मैसेज दूसरे यूजर ने टाइप करके भेजा है और कौनसा मैसेज किसी और का आपके पास फॉरवर्ड किया गया है। इसे एंड्रॉइड और आईओए यूजर्स के लिए लांच किया गया है। अफवाह और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए यह फीचर लांच किया गया। इसमें 5 से ज्यादा बार मैसेज नहीं भेजा जा सकता है।


स्टीकर्स फीचर्स : यह WhatsApp का सबसे मजेदार फीचर रहा। इस फीचर से यूजर्स अपनी भावनाएं और खुशी बेहतरीन तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। लिखने के स्थान पर स्टीकर्स उपयोग कर सकते हैं। इसमें सेल्फी फोटो के साथ भी अपने स्टीकर्स बना सकते हैं। त्योहारों को देखते हुए यह फीचर बहुत पसंद किया गया। इसे एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया गया है।


एडमिन कंट्रोल फीचर : WhatsApp ने ग्रुप फीचर पर काफी काम किया है। किसी भी ग्रुप में कोई गलत मैसेज आने पर जिम्मेदारी ग्रुप एडमिन की होती थी। ग्रुप एडमिन को और शक्तिशाली बनाने के लिए व्हाट्‍सएप ने कई फीचर लांच किए। इसमें Admin control फीचर भी शामिल किया गया।

अब ग्रुप्स में भी डिस्क्रिप्शन दिया जाने लगा है। इसके साथ ही WhatsApp ग्रुप का क्रिएटर अगर चाहे तो वो ग्रुप एडमिन को हटा भी सकता है। इसके लिए Dismiss As Admin का ऑप्शन दिया गया है, वहीं एडमिन कंट्रोल के तहत एडमिन ग्रुप में हो रहे बदलाव को कंट्रोल कर सकता है जिसमें group icon के साथ सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन को बदलने का अधिकार ग्रुप एडमिन के पास रहता है। इसके अलावा ग्रुप एडमिन यह भी तय कर सकता है कि कौनसा सदस्य ग्रुप में मैसेज कर सकता है।

ग्रुप कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग : WhatsApp ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर भी एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोल कर दिया है। इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स अब वीडियो कॉल करते समय तीन और यूजर्स को जोड़ सकते हैं। इस तरह यह फीचर एक बार में चार यूजर्स को ग्रुप वीडियो कॉलिंग की परमिशन देता है।

पैमेंट्‍स फीचर : फरवरी 2018 में व्हाट्सएप पैमेंट्स का बीटा वर्जन लांच किया गया था। इसके बाद कुछ परेशानियों के चलते इसे अभी पेश नहीं किया गया है।

मीडिया विजिबिलिटी फीचर : इस फीचर की सहायता से यूजर अपने फोन में मौजूद सभी प्राइवेट फोटो और वीडियो को छुपा सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी व्हाट्सएप मीडिया गैलरी की फोटो और वीडियो पर कंट्रोल कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा हुआ पूरा, दोनों देशों ने इन समझौतों पर लगाई मुहर

एआई के ज़रिए बच्चों की 'डीपफ़ेक' यौन सामग्री में उछाल, UNICEF की चेतावनी

चीन को लेकर बड़ा खुलासा, गलवान झड़प के बाद किया था परमाणु टेस्‍ट, अमेरिका के दावे पर भड़का China

देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्‍म कर रही BJP

अगला लेख