biodatamaker
✕

TikTok की हो रही है वापसी... पढ़िए आखिर क्या है सच

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (19:09 IST)
चीन से सीमा पर तनाव के बाद भारत ने डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इनमें TikTok भी शामिल था। TikTok भारत में काफी लोकप्रिय था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसकी यूजर्स संख्या से लगाया जा सकता है, जो कि करीब 20 करोड़ थी, लेकिन क्या TikTok की वापसी हो रही है।


जो लोग पहले से TikTok के यूजर रह चुके हैं और वीडियो, फोटो अपलोड करते थे उन्हें एक मैसेज से फिर से जोड़ा जा रहा है। इसे वाट्सऐप, ई-मेल, मैसेज और मैसेंजर से एपीके फॉरमेट में भेजा रहा है। गूगल पर सर्च करने वालों को TikTok Pro के नाम से मेल आ रहा है।

अगर आपके पास भी ऐसा कोई मेल या मैसेज आया हो तो सावधान रहिए।TikTok  Pro मैलवेयर (वायरस), जो आपके फोन की जानकारियों को चुरा सकता है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद टिकटॉक फैन्स इस ऐप को उत्सुकता के चलते व्हाट्सएप ग्रुप्स पर शेयर किए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन यह आपके फोन के लिए जोखिमभरा हो सकता है।

महाराष्ट्र सरकार की साइबर सेल ने इस मैलवेयर ऐप के खिलाफ यूज़र्स को सावधानी बरतने के लिए चेतावनी जारी की है, क्योंकि यह स्मार्टफोन से संवेदनशील जानकारी को चुरा रहा है। TikTok Pro मैलवेयर ऐप मूल TikTok ऐप की तरह ही दिखता है।

यह आपके फोन के कैमरा, इमेज गैलरी, माइक और अन्य चीजों का एक्सेस मांगता है। साइबर एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि ऐसे किसी भी अनजाने मैसेज या मेल पर दी गई लिंक्स को क्लिक न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख