Publish Date: Mon, 02 Jul 2018 (12:50 IST)
Updated Date: Mon, 02 Jul 2018 (12:51 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ऐप विकसित किया है जो किराना दुकानों में खरीदारी के समय आपको स्वस्थ आहार के विकल्प चुनने में मदद कर सकता है। अमेरिका की नार्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया के द जार्ज इस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने ‘द फूड स्विच एप’ विकसित किया है।
यह एप वास्तविक समय में अपने 268,000- उत्पाद के डेटाबेस को अपडेट करता है और उसका इस्तेमाल करने वालों को जानकारी मुहैया कराता है।
इस एप की मदद से मोबाइल फोन के स्क्रीन पर टच कर उपभोक्ता आहार का बारकोड स्कैन कर इसके पोषण स्तर का बहुत कम समय में पता लगा सकते हैं और सेहतमंद आहार के विकल्प की पहचान कर सकते हैं।