Hanuman Chalisa

आसमान से जमीन पर आ रहा है स्मार्टफोन बाजार, सैमसंग नंबर वन

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (19:19 IST)
4
सेन फ्रांसिस्को। लगभग एक दशक तक दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि दर्ज करने वाला स्मार्टफोन बाजार अब नरमी की राह पर है। नए सर्वे के अनुसार 2007 में आईफोन बाजार में आने के बाद पहली बार पिछले साल दुनिया में स्मार्टफोन की बिक्री घटी।

इस साल के शुरुआती आंकड़ों में यह गिरावट जारी रहने का संकेत मिल रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि कई कारणों के चलते स्मार्टफोन बाजार की वृद्धि रुकती नजर आ रही है। इनमें से एक तो स्मार्टफोन में नए फीचरों का अभाव है, दूसरा लोग अब अपने स्मार्टफोन को लंबे समय तक रखने लगे हैं।

इसके अलावा चीन जैसे प्रमुख बाजार में बिक्री ठहराव भी इसकी एक वजह है। टेक्नालीसिस रिसर्च के विश्लेषक बॉब ओडोनेल ने कहा, ‘बाजार चरम पर पहुंच चुका है, यही सार है। उन्होंने कहा कि अब भी स्मार्टफोन बड़ा बाजार है लेकिन इसकी वृद्धि समाप्ति की ओर है।

‘इसे स्मार्टफोन की समाप्ति के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। सर्वे के अनुसार स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग अब भी पहले नंबर पर है लेकिन एपल के साथ उसका अंतर घटा है। हुआवेई तीसरे व शियोमी चौथे नंबर पर है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना का सुल्तान, Rifle mounted Robots देख दुश्मन के हौंसले पस्त

अगर शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध तो 150 डॉलर के पार जा सकता है कच्चा तेल, भारत पर भी होगा असर

बंगाल में SIR पर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने दी चेतावनी, बोले- खतरे में पड़ सकती है लोकतांत्रिक भागीदारी

मुंब्रा को हरा कर देंगे बयान देने वाली सहर शेख ने मारी पलटी, नोटिस मिला तो ढीले पड़े तेवर, मांगी माफ कहा, तिरंगे से प्‍यार

एक जनपद एक व्यंजन, दुनिया चखेगी यूपी का हर स्वाद

सभी देखें

नवीनतम

शशि थरूर बोले- कांग्रेस का कभी विरोध नहीं किया, ऑपरेशन सिंदूर पर रुख के लिए नहीं मांगूगा माफी

CM धामी ने किया कैंचीधाम बायपास का निरीक्षण, जाम से मिलेगी निजात, क्या है उत्तराखंड सरकार की प्लानिंग

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश बोले- जब हम सब एकजुट तो मानवता सर्वाधिक शक्तिशाली

ट्रंप के घुड़की-धमकी वाले स्वर दावोस में अचानक बदले

ईरानी सेना के कमांडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा- इशारा मिलते ही दब जाएगा ट्रिगर

अगला लेख