sundarkand

फाइनेंशियल मार्केट में रिलायंस का बड़ा दांव, नया JioFinance app लॉन्च

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (10:25 IST)
* सेविंग एकाउंट, लोन, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड का वन-स्टॉप-डेस्टिनेशन
 
* जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में करीब 15 लाख ग्राहकों ने खुलवाया बचत खाता
 
मुंबई। पहले से बेहतर वित्तीय सेवाएं देने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने अपना पूर्णतया विकसित जियोफाइनेंस ऐप (JioFinance app) लॉन्च कर दिया है। जियोफाइनेंस ऐप का बीटा संस्करण (beta version) करीब 4 माह पहले 30 मई, 2024 को लॉन्च किया गया था। तब से अब तक इसे 60 लाख उपभोक्ता डाउनलोड कर चुके हैं।ALSO READ: जियो ब्रेन लांच करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : मुकेश अंबानी
 
फीडबैक के आधार पर ही नया ऐप तैयार : कंपनी का दावा है कि ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर ही नया ऐप तैयार किया गया है। नया ऐप गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर और माईजियो से डाउनलोड किया जा सकेगा। कंपनी ने अपने फाइनेंशियल प्रोडक्ट चेन में कई नई सर्विसें जोड़ी हैं। इनमें म्यूचुअल फंड पर लोन, संपत्ति पर लोन, होम लोन और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर शामिल हैं। फाइनेंशियल बाजार में पैर जमाने के लिए कंपनी प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन उपलब्ध कराएगी।ALSO READ: जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल
 
15 लाख ग्राहक बचत खाता खुलवा चुके : कंपनी के मुताबिक जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) में करीब 15 लाख ग्राहक बचत खाता खुलवा चुके हैं। बैंक में बचत खाता सिर्फ 5 मिनटों में डिजिटली खोला जा सकता है। खाते के साथ डेबिट कार्ड भी मिलेगा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की वजह से बचत खाता अधिक सुरक्षित भी होगा। इसके अतिरिक्त, यूपीआई पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और क्रेडिट कार्ड बिलों के भुगतान जैसी सर्विस भी ग्राहकों को उपलब्ध होंगी।
 
जियोफाइनेंस ऐप में कई सर्विस : जियोफाइनेंस ऐप में ग्राहकों के विभिन्न बैंक खातों और उनके म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा जियोफाइनेंस ऐप लाइफ इंश्योरेंस, दोपहिया और मोटर बीमा के क्षेत्र में भी कई सर्विस देता है। जेएफएसएल, अंतरराष्ट्रीय फंड ब्लैकरॉक के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए विश्वस्तरीय, नवीन निवेश सॉल्यूशन लाने की दिशा में भी काम कर रहा है।
 
जेएफएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि जेएफएसएल में हमारा मिशन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर निर्बाध और सुविधाजनक वित्तीय सेवाओं तक लोगों की पहुंच बनाना है। नया जियोफाइनेंस ऐप भारत में बना है और जल्द ही आने वाले कई नए फीचर्स के साथ हम भारत के लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय सहयोगी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

दतिया भाजपा पर एक्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा से आशुतोष तिवारी की मुलाकात, बोले नरोत्तम, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को, OJAS पोर्टल पर मिलेंगे कॉल लेटर

कब बनेगा 62 करोड़ रुपए का सत्यसाईं फ्लायओवर, लेटलतीफी और दावों के बीच हांफ गया ट्रैफिक, हजारों परेशान

LIVE: संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

अगला लेख