shiv chalisa

जॉय ऑफ होली' ऑफर: अब 49 रुपये में 1 जीबी डेटा

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (17:14 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस मोबाइल ग्राहकों के लिए नई पेशकश लेकर आई है। कंपनी 4जी ग्राहकों को 1 जीबी डाट 49 रुपए में जबकि 3 जीबी डाटा 149 रुपए में देगी, साथ ही अपने नेटवर्क पर असीमित मात्रा में स्थानीय एवं एसटीडी कॉल की सुविधा देगी।
 
कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है कि जब कंपनियां रिलायंस जियो की आक्रामक कीमत  योजना के बाद ग्राहकों को बनाए रखने के लिए आकर्षक पैकेज ला रही हैं। 'जॉय ऑफ होली'  के तहत पेश की गई योजना की वैधता 28 दिन होगी।
 
कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इसकी शुरुआत के साथ रिलायंस कम्युनिकेशंस  के सभी नए 4जी ग्राहक को 1 जीबी डाटा केवल 49 रुपए में मिलेगा जबकि 3 जीबी डाटा  149 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके साथ समान नेटवर्क पर स्थानीय एवं एसटीडी कॉल 28 दिन  के लिए मुफ्त होंगे। 
 
अनिल अंबानी की कंपनी आर कॉम ने अपने 3जी और 2जी ग्राहकों के लिए कई योजनाओं की  घोषणा की। इसमें 99 रुपए में असीमित 3जी डाटा तथा 49 रुपए में असीमित 2जी डाटा  शामिल हैं। आर कॉम के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब,  राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में नए 3जी ग्राहक 99 रुपए के रिचार्ज पर असीमित 3जी डाटा  प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्हें 20 रुपए का टॉम टाइम मिलेगा। इस योजना में वॉयस कॉल  25 पैसे प्रति मिनट होगा और इसकी वैधता 28 दिन होगी।
 
इसके अलावा हरियाणा, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु  और चेन्नई में नए 2जी ग्राहक केवल 49 रुपए के रिचार्ज पर असीमित 2जी डाटा प्राप्त कर  सकेंगे, साथ ही उन्हें 20 रुपए का टॉक टाइम भी मिलेगा। इस योजना के तहत उनका कॉल  करने का शुल्क 25 पैसे प्रति मिनट होगा और यह 28 दिन के लिए वैध होगा।  
Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

9 Years of Yogi Government: खेल सुविधाओं में बड़ा बदलाव, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय से तैयार होंगे यूपी के चैंपियन

मध्यप्रदेश के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का DA बढ़ा, 6 हजार 940 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी कैबिनेट की मंजूरी

अगला लेख