Publish Date: Fri, 16 Aug 2019 (18:47 IST)
Updated Date: Fri, 16 Aug 2019 (18:50 IST)
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नए प्लान्स और नए फीचर्स लांच कर रहा है। जियो ने अपने एप जियो टीवी ऐप के लिए एक नया फीचर शामिल किया है। इस फीचर का नाम डार्क मोड है। हाल ही में इस फीचर को व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसी कई कंपनियों ने अपने एप में शामिल किया था। अब जियो कंपनी ने अपने एप में भी इस डार्क मोड फीचर को जोड़ दिया है। फिलहाल ये अपडेट सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही है।
आंखों को नहीं होगी तकलीफ : इस फीचर केस जुड़ने से ऐप का लुक काफी शानदार हो जाता है। इसके अतिरिक्त इस डार्क मोड फीचर को आंखों के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। इस कारण से आंखों पर होने वाले बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। इस कारण से सभी कंपनियां अपने-अपने ऐप में डार्क मोड फीचर अपडेट कर रही है।
हाल ही में व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम में भी डार्क मोड फीचर को जोड़ा था। जियो कंपनी ने इससे पहले इस वर्ष अपने माई जियो टीवी एप में एक पिक्चर-इन-पिक्चर मोड भी जोड़ा था।
इस फीचर की खूबी यह कि अगर आप किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल भी अपने फोन में करेंगे तो भी माई जियो ऐप एक छोटी-सी विंडो में मिनिमाइज होकर चलता रहेगा। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना नहीं चाहते तो इसे सेटिंग में जाकर बंद कर सकते हैं।