Hanuman Chalisa

Jio का एक और धमाका, 168 दिनों का अनलिमिटेड डाटा प्लान लांच

Webdunia
गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (13:20 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने जियोफोन ग्राहकों के लिए लंबी अवधि के टैरिफ प्लान पेश किए हैं। जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत लाए गए 6 महीने और 3 महीने के प्लान्स के लिए ग्राहकों को 594 रुपए और 297 रुपए का भुगतान करना होगा। जियोफोन ग्राहकों के लिए अभी तक कोई भी लंबी अवधि का प्लान नहीं था।


जियोफोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 594 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की होगी। यह अनलिमिटेड डाटा प्लान है, जिसमें ग्राहक को प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड 4जी डाटा मिलेगा। इसके बाद भी ग्राहक का डाटा तो चलता रहेगा पर स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।

297 रुपए वाला प्लान भी 594 रुपए के प्लान जैसा ही है। अंतर सिर्फ इतना है कि 297 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी। दोनों ही प्लानों में ग्राहक को फ्री वॉइस कॉलिंग, फ्री एसटीडी, प्रतिमाह 300 एसएमएस और जियो के सभी ऐप फ्री उपलब्ध होंगे।

फेसबुक, व्हाट्सअप, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप जब से जियोफोन पर आए हैं तब से लंबी अवधि के प्लान की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान रखते हुए कंपनी लंबी अवधि के नए प्लान लाई है। कंपनी ने जियोफोन के लिए पुराने मासिक प्लान में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त

अगला लेख