Hanuman Chalisa

आ सकती है जियो से जुड़ी यह बड़ी खुशखबरी

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (15:04 IST)
4
रिलायंस जियो जल्द ही अपनी डीटीएच सर्विस शुरू करने वाली है। हालांकि अभी कंपनी ने इसकी तारीख को लेकर किसी तरह का आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अब डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की फोटो सामने आई है। इससे पहले कंपनी द्वारा जियो सेट टॉप बॉक्स के लॉन्च को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब जियो सेट टॉप बॉक्स की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इसके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सर्विस के साथ जियो कई तरह के ऑफर्स भी दे सकता है।
 
फोटो के लीक होने के बाद ऐसा माना जा सकता है कि यूजर्स को इस जल्द ही इस सर्विस का फायदा मिलेगा। फोटो में डीटीएच सेट टॉप बॉक्स के साथ रिमोट भी दिखाई दे रहा है। डीटीएच सर्विस को लेकर पहले भी मीडिया में लगातार खबरें आती रही हैं।
 
टीवी बनेगा स्मार्ट : इससे पहले खबर आई थी कि रिलायंस एक ऐसा सेट टॉप बॉक्स लाने की तैयारी में हैं जिस से कोई भी टीवी स्मार्ट टीवी में बदल जाएगा। Candytech की खबर के मुताबिक जियो सेट टॉप बॉक्स की तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर एक लिकस्टर द्वारा जारी किया गया है। इन तस्वीरों में नए सेट टॉप बॉक्स पैकिंग के साथ दिखाया गया है। यह एक साधारण ब्लू बॉक्स और जियो-डिजिटल लाइफ लोगों को साथ दिखाई दे रहा है। इसकी फ्रंट साइड काफी साफ दिखाई दे रही है।
 
रिलायंस जियो कंपनी ने 5 सितंबर, 2017 को जियो सिम लांच करके डेब्यू किया था। जियो यूजर्स की संख्या लगभग 75 मिलियन हो चुकी है। कंपनी के साथ कम समय में ज्यादा यूजर्स जुड़ने का बड़ा कारण फ्री इंटरनेट, कॉलिंग और रोमिंग है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कंपनी जियो सिम की तरह डीटीएच सर्विस भी फ्री ऑफर के साथ लांच कर सकती है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बजट सत्र का चौथा दिन, संसद में राष्‍ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा

बजट से खादी और वस्त्र क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी में लाखों लोगों के लिए सृजित होंगे नए अवसर

एप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी के नाम पर विवाद

SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका

ईरान के चाबहार प्रोजेक्ट बजट में नहीं मिला पैसा, बांग्‍लादेश पर गिरी गाज

अगला लेख