Hanuman Chalisa

पुराने फोन जानबूझकर धीमे करने के आरोप में Apple-Samsung पर लगा करोड़ों का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (09:15 IST)
रोम। इटली की कंज्यूमर अथॉरिटी ने Apple और Samsung पर 124 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर आरोप है कि वे अपने पुराने फोन जानबूझकर धीमे कर देती हैं। एपल पर 10 मिलियन यूरो (83.46 करोड़ रुपए) और सैमसंग पर 5 मिलियन यूरो (41.73 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दोनों कंपनियों को अपनी इटेलियन वेबसाइट पर अथॉरिटी के फैसले की जानकारी देनी होगी।
 
 
अथॉरिटी ने कहा कि दोनों कंपनियों ने सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने जानबूझकर ग्राहकों के फोन को धीमा कर दिया और उसकी कार्यप्रणाली को बिगाड़ दिया, ताकि वही ग्राहक फिर से नया फोन खरीदें। खबरों के अनुसार वर्ष 2016 के सितंबर से Apple अपने आईफोन 6 के ग्राहकों को बार-बार अपना सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन भेज रहा है, जिसे अगली पीढ़ी के मॉडल आईफोन 7 को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को यह नहीं बताया कि इस अपडेट को करने से उनका फोन स्लो हो जाएगा तथा उसकी कार्यप्रणाली भी बिगड़ जाएगी।
 
 
दूसरी तरफ Samsung ने गैलेक्सी नोट फोन रखने वालों को गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन इंस्टाल करने को कहा, जिसे हाल के गैलेक्सी नोट 7 को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इस अपडेट को करने से गैलेक्सी नोट के पुराने फोन धीमे चलने लगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Alert : पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, राजौरी में 200 गाड़ियां बहीं, इन राज्यों में रेड अलर्ट

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

CM योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

सूरत : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज मांडवी के दौरे पर

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

अगला लेख