Hanuman Chalisa

OnePlus 7 Pro को टक्कर देने के लिए Xiaomi भारत में लांच करेगा सबसे तेज स्मार्ट फोन

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (21:00 IST)
Xiaomi ने सोशल मीडिया  पर एक टीजर इमेज पोस्ट की है। इसमें उसने K20 Pro को दुनिया का सबसे फास्ट फोन कहा गया है। Redmi K20 Pro को भारत में जल्द लांच किया जाएगा। Redmi K20 Pro का मुकाबला OnePlus 7 Pro के साथ होगा।
 
आधिकारिक Redmi India के ट्विटर अकाउंट ने टीजर रिलीज किया है। इससे पता चलता है की Redmi K20 Pro को जल्द ही भारत में लांच किया जाएगा। टीजर में Oneplus 7 Pro को लेकर लिखा गया है- "Some celebrations are short-lived. Stay tuned." इस टेक्स्ट के साथ एक इमेज है, जिसमें Redmi K20 Pro को दुनिया का सबसे तेज फोन कहा गया है।
 
Xiaomi ने Redmi K20 Pro के भारत में लॉन्च को लेकर कोई तारीख की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन मनु कुमार ने एक ट्वीट के जरिए यह जरूर बताया कि फोन को भारत में जल्द लांच किया जाएगा।
 
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट weibo पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इसके बेस वेरिएंट 6GB/64GB को CNY 2599 (लगभग Rs 26,000) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 6GB/128GB को CNY 2799 (लगभग Rs 28,000) की कीमत में और 8GB/128GB को CNY 2999 (लगभग Rs 30,000) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें Redmi K20 Pro में 7th जनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की फ्रंट और बैक दोनों जगह लेयर दी गई है। फोन में 6.39 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। फोन में 7nm स्नैपड्रैगन 855 SoC ओक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। फोन तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट में आता है। इसमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB,और 8GB + 256GB सम्मिलित हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन में MIUI 10 और Android 9 Pie मौजूद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख