Hanuman Chalisa

वनप्लस 6 की खरीदी पर आपको ऐसे मिलेगा दो हजार फायदा

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (10:05 IST)
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 पर डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। नई कीमत पर वनप्लस 6 स्मार्टफोन केवल 15 जुलाई तक ही उपलब्ध होगा। 
 
यह डिस्काउंट कंपनी द्वारा नहीं बल्कि एचडीएफसी बैंक द्वारा दिया जा रहा है। जो ग्राहक अमेजन इंडिया की वेबसाइट से एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिड कार्ड इस्तेमाल करके ये स्मार्टफोन खरीदते हैं, उन्हें 2000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। ये ऑफर ईएमआई और बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 6 स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है।

स्मार्टफोन के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। इस ऑफर अतंर्गत एक कार्ड से केवल एक ही स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को पेमेंट पेज पर जाकर एचडीएफसी बैंक का चुनाव करना होगा। 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपए है। हालांकि इस वेरिएंट पर यह ऑफर केवल 10 जुलाई तक ही मिलेगा। 
 
ये हैं फोन के फीचर्स : वनप्लस 6 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस ऑप्टिक्स एमोल्ड स्क्रीन मिलेगी। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सिजन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। स्मार्टफोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। वनप्लस 6 स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलता है।

स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट- 6जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

कौन संभालेगा Reliance की कमान, मुकेश अंबानी ने AGM में दिया जवाब

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

इंदौर में महिला ने किया सुसाइड, उसके पहले छोटे भाई के साथ किया ये काम, सुसाइड नोट में लिखी सचाई

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

अगला लेख