dharma sangrah
✕

ओटीटी, सोशल मीडिया के नए नियमों को सही से लागू करने की जरुरत : नासकॉम

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (18:33 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के संगठन नासकॉम ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया, ओटीटी और डिजिटल मीडिया को लेकर नए दिशानिर्देशों से शिकायत निवारण, फर्जी खबरें व ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों का समाधान होगा। हालांकि संगठन ने कहा कि इन्हें सही तरीके से लागू करने की जरुरत है, ताकि ये बाधा न बनें।

नासकॉम ने कहा कि प्रौद्योगिकी व्यापक होती जा रही है। ऐसे में सरकार, उद्योग, स्टार्टअप और नागरिक सभी संबंधित पक्षों के लिए इसका जिम्मेदारी के साथ उपयोग महत्वपूर्ण हो जाता है। संगठन ने यह भी कहा कि नियमन और नवोन्मेष के बीच संतुलन की आश्वयकता है।

नासकॉम ने कहा, इसका उद्देश्य शिकायत निवारण, फर्जी खबर, ऑनलाइन सुरक्षा और मौजूदा कानूनों के साथ समता समेत विभिन्न मुद्दों का समाधान निकालना है। उपयोक्ता के नजरिए से खातों के स्वैच्छिक स्व-सत्यापन का विकल्प और सामग्री हटाए जाने की स्थिति में स्पष्टीकरण मांगे जाने का अधिकार आदि मददगार होगा।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

अगला लेख