rashifal-2026

सावधान, वरना आपको भी लग सकता है 4 हजार का फटका

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (18:11 IST)
4
नए एप, नए सॉफ्टवेयर आने के साथ ही स्मार्टफोन पर तरह-तरह के वायरस भी अटैक कर रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो इस वायरस से सावधान रहें। ये वायरस डेटा में सेंधमारी कर 4,000 रुपए की फिरौती मांग रहा है। 
 
'डबललॉकर' रैनसमवेयर एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर अटैक करते ही सबसे पहले यूजर्स के फोन को लॉक कर देता है। यह रैनसमवेयर यूजर्स के पिन को चेंज कर स्मार्टफोन में सेंधमारी करता है और उसके बाद पिन बदल देता। इससे यूजर्स अपना फोन ओपन नहीं कर सकता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन को ओपन न कर सकें, इसके बाद डबललॉकर एंड्रॉइड स्मार्टफोन से यूजर्स की सारी जानकारी चुरा लेता है।
 
इसके यूजर्स के डेटा को वापस करने के लिए ये रैनसमवेयर फिरौती की मांग करता है। डबललॉकर रैनसमवेयर फेक एडॉब फ्लैश के सहारे एक एंड्रॉयड यूजर्स से दूसरे यूजर्स में  सेंधमारी करता है। यह रैनसमवेयर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेंधमारी करके होम एप्लीकेशन में डिफॉल्ट के तौर पर सेट हो जाता है और उसके बाद जैसे ही यूजर अपने स्मार्टफोन के होम बटन के टैप करता है, डबललॉकर एक्टिवेट हो जाता है और डिवाइस को लॉक कर देता है। 
 
डबललॉकर रैनसमवेयर एंड्रॉइड यूजर्स से 24 घंटे के भीतर 4,000 रुपए की फिरौती की मांग करता है। फिरौती नहीं देने पर यह यूजर्स के डेटा को करप्ट करने की धमकी देता है। खबरों के मुताबिक यह एक ऐसा रैनसमवेयर है जिसे बिना पैसे दिए अपना डेटा वापस नहीं ले सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

बलूचिस्तान में बलोच धुरंधरों ने छुड़ाए पाक सेना के छक्के, 'ऑपरेशन हेरॉफ' से दहला पाकिस्तान

General Naravane की जिस किताब पर Rahul Gandhi ने संसद में मचाया हंगामा, सरकार ने क्यों की 'होल्ड'?

LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

चीन का मुद्दा संवेदनशील... राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ

नरवणे की वो डायरी... संसद में राहुल गांधी ने डोकलाम पर ऐसा क्या कहा कि भड़क गए राजनाथ?

अगला लेख