Publish Date: Thu, 09 May 2019 (17:20 IST)
Updated Date: Thu, 09 May 2019 (17:27 IST)
आपके आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर उसे ठीक करवाया जा सकता है। आप आधार में यह सुधार ऑनलाइन या फिर UIDAI द्वारा अधिकृत केंद्रों में जाकर करवा सकते हैं।
आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज आपको स्कैन कर भेजना पड़ेंगे। अगर आप अधिकृत केंद्र में जाकर सुधार करवाते हैं तो आपको ध्यान से आधार सुधार की एक्नॉलेजमेंट स्लिप लेनी जरूरी है।
आधार में सुधार के बाद जो स्लिप आपको दी जाती है वह बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस स्लिप में इनरॉलमेंट आईडी और यूआरएन यानी अपडेट रिक्वेस्ट नंबर होता है।
इसके अतिरिक्त इसमें सुधार की तारीख और समय भी स्टैम्प के साथ उल्लेखित होती है। अगर आप यह स्लिप नहीं लेंगे तो आपके आधार में सुधार को आप जान नहीं पाएंगे।
इसमें दिए गए नंबर से आप Aadhaar के बारे में पूरी जानकारी रख सकते हैं। आधार में अगर आपका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है तो आपके आधार में अपडेशन की सूचना मैसेज द्वारा भेजी जाएगी।