AI की जंग में मेटा का नया मॉडल, जानिए क्या होगा फायदा?

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (12:51 IST)
मेटा प्लेटफॉर्म इंक (Meta Platform Inc.) ने शुक्रवार को मेटा प्रोडक्ट्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैंग्वेज मॉडल 'LLaMA' के लॉन्च की घोषणा की है। चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जूकरबर्ग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बड़े लैंग्वेज मॉडल के बारे में कहा कि यह मॉडल बाकी लैंग्वेज मॉडल जैसे OpenAI का ChatGPT और माइक्रोसॉफ्ट के BING और गूगल के आने वाले मॉडल BARD से अलग हैं।
 
LLaMA की खूबियों के बारे में उन्होंने जान‍का‍री दी कि यह मॉडल टेक्स्ट जनरेट कर सकता है। संवाद, लिखित मटेरियल या डॉक्यूमेंट्स को संक्षिप्त कर सकता है। गणित की जटिल समस्याओं को हल कर सकता है एवं प्रोटीन के स्ट्रक्चर को भी प्रेडिक्ट कर सकता है। मेटा इस नए 'ओपन मॉडल ऑफ रिसर्च' को AI रिसर्च समुदाय के लिए उपलब्ध करवाएगा।
 
उन्होंने बताया कि LLaMA विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा इस मॉडल को रिसर्च करने वाली जनता के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा। मौजूदा मॉडल्स जैसे गूगल का LaMDA और OpenAI के ChatGPT सा‍र्वजनिक नहीं किए गए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्यों भड़का विपक्ष? जानिए किसने क्या कहा

योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना, एसटीएफ की तैनाती पर खड़े किए सवाल

छत्तीसगढ़ में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के मैनेजमेंट टेंडर में सबसे ज्यादा पॉइंट्स

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

नरेन्द्र मोदी ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी महत्वपूर्ण कदम

अगला लेख
More