UIDAI का नया फीचर Aadhaar card गुम हो जाने पर कर सकेंगे लॉक

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (20:29 IST)
आधार कार्ड (Aadhaar card) भारतीय नागरिक का महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। इसमें नागरिक की महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। इसलिए आधार कार्ड को सुरक्षित करना भी जरूरी है। Aadhaar को और सुरक्षित बनाने के लिए यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने Aadhaar लॉक और अनलॉक करने का फीचर शुरू किया है।
 
एक बार Aadhaar नंबर लॉक किए जाने के बाद के उसकी प्रमाणिकता खत्म हो जाएगी। ऐसे में आप प्रमाणिकता के लिए वर्चुअल आईडी को यूज कर सकते हैं।
 
इस फीचर को Aadhaar के गलत उपयोग को रोकने के लिए शुरू ‍किया गया है। Aadhaar नंबर के अनलॉक किए जाने के साथ ही इसकी प्रामाणिकता वापस शुरू हो जाएगी। Aadhaar कार्ड ऑनलाइन या एसएमएस की मदद से लॉक या अनलॉक किया जा सकता है।
 
कैसे करें अपना आधार कार्ड लॉक : Aadhaar कार्ड लॉक करने के लिए आधार यूजर को UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा। SMS में 'GETOTP' लिखकर स्पेस दें और अपने आधार के आखिरी 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजें।
 
ओटीपी मिलने के बाद आप LOCKUID लिखें। स्पेस देकर Aadhaar कार्ड के अंत के 4 नंबर और प्राप्त ओटीपी टाइप करें और 1947 पर भेजें।
इस प्रक्रिया के बाद UIDAI आपके Aadhaar को Lock कर देगा और आपको इसका SMS भी मिल जाएगा। Unlock करने की प्रक्रिया भी मिलती-जुलती है।
 
इसके लिए पहले GETOTP लिखें स्पेस अपने Aadhaar card के आखिरी के 6 नंबर लिखें। ओटीपी मिलने के बाद LOCKUID लिखें और फिर ओटीपी टाइप करें और 1947 पर भेज दें। ओटीपी कोड लिखकर भेजने के बाद आपका डेटा अनलॉक हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More