Hanuman Chalisa

जानिए क्या है 'भारत एटीएम ऐप'? कैसे करता है काम

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (23:48 IST)
नई दिल्ली। भारत एटीएम ऐप ग्रामीण भारत के लिए नए दौर की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं लेकर आया है। दिसम्बर 2020 में महाग्राम द्वारा लांच किया गया यह ऐप देशभर में ग्रामीणों को विभन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराता है। उपभोक्ता अपने घर के नज़दीक ही कई तरह की ई-बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

महाग्राम के संस्थापक राम श्रीरात ने आज यहां कहा कि यह प्लेटफॉर्म स्थानीय किराना स्टोर को बैंक में बदल देता है, जो ग्रामीणों को बैंकिंग, ऋण और बीमा सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इस फिनटेक स्टार्ट-अप के साथ 4.5 लाख छोटे मर्चेन्ट्स जुड़ चुके हैं, जो 2000 करोड़ रुपए के सकल लेनदेन मूल्य के साथ 14,645 पिन कोड को कवर करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सिर्फ भारत के शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि गांवों के लोग भी अपनी सुविधानुसार बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ऐसा एक अग्रणी एनईओ बैंकिंग ऐप, भारत एटीएम की वजह से ही संभव हो पाया है, जो छोटे मर्चेन्ट्स एवं उपभोक्ताओं को व्यापक सेवाएं प्रदान करता है। वे किराना स्टोर्स के साथ साझेदारी करते हैं, जहां उपभोक्ता बैकिंग सेवाएं पा सकते हैं।

श्री राम ने कहा कि इस तरह गांवों में रहने वाले लोगों को नज़दीकी बैंक शाखा तक जाने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ती और उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपभोक्ता इन स्थानीय स्टोर्स पर पैसा जमा कर सकते हैं, नकद निकाल सकते हैं और ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वे अपनी स्थानीय भाषा में कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। इस ऐप के ज़रिए रीटेल उपभोक्ता अपने पास के स्टोर में आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी (ई-केवाईसी के लिए) देकर बैंक खाता खोल सकता है।

इस तरह भारत ऐप के माध्यम से वे पैसा और समय बिना खर्च किए आसान एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। भारत एटीएम जहां एक ओर ई-बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराता है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में आत्मविश्वास भी उत्पन्न करता है। वे बेहिचक रीटेल स्टोर जाकर अपना बैंक खाता खोलने के लिए कह सकते हैं, जो पहले कभी इतना आसान नहीं था। उपभोक्ता को सिर्फ ऐप डाउनलोड करना होता है और अकाउंट बनाना होता है।

उन्होंने कहा कि केवाईसी पूरा होने के बाद यूज़र भारत एटीएम की सेवाओं का लाभ उठा सकता है। अब तक भारत एटीएम 20 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बैंकिंग सेवाओं से लाभान्वित कर चुका है, इसके 30 फीसदी उपभोक्ताओं ने भारत एटीएम की सेवाओं को दोबारा इस्तेमाल किया है। ऐप ने छोटे दुकानदारों के लिए ‘इन्वेस्टमेन्ट एण्ड लेंडिंग’ का प्रस्ताव भी पेश किया है, जिसमें उन्हें बचत पर 10 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है और वे कम ब्याज दरों पर ऋण लेकर अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा, न सिर्फ छोटे मर्चेन्ट्स बल्कि भारत एटीएम ने भी गृहिणियों, वरिष्ठ नागरिकों और किशोरों की ज़रूरतों को महत्व दिया और 10 फीसदी सालाना की उंची रिटर्न पर उनके लिए अनूठा ‘रेकरिंग डिपोज़िट प्रोग्राम’ भी लेकर आए हैं।

भारत एटीएम की शुरूआत के बाद से इसका विकास तेज़ी से हुआ है, हमारे ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है। हमने 2022 के अंत तक 20 लाख रीटेल स्टोर्स और खोलने की योजना बनाई है और हम अगली तिमाही में अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एक करोड़ डॉलर की राशि जुटाएंगे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

जब से सोनम जेल से बाहर आई, देशभर में लड़कियां पति का मर्डर कर रहीं हैं, राजा के भाई ने किसके सामने दी ये दलील

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

होर्मुज पर हमले से सहमा शेयर बाजार, Sensex 561 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

आईएमए स्टूडेंट चैप्टर द्वारा सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का 'जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' में प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण

अगला लेख