Hanuman Chalisa

जानिए क्या है जियो का समर सरप्राइज ऑफर

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (16:27 IST)
जियो यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। साथ ही कंपनी ने अगले तीन महीनों के लिए मासिक शुल्‍क को भी लागू नहीं करने की घोषणा की है। इस ऑफर को रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज नाम दिया है।
 
इस ऑफर की घोषणा 31 मार्च की रात को हुई थी और कई यूजर्स ने इस तारीख से पहले ही प्राइम मेंबरशिप की फीस चुका दी थी। करोड़ों यूजर्स ने तो प्रीपेड प्‍लान के लिए रिचार्ज भी करवा लिया था। यही कारण है कि समर सरप्राइज ऑफर में यह घोषणा की गई कि, जिन यूजर्स ने 303 या इससे अधिक राशि का प्‍लान रीचार्ज किया है, उन्‍हें जुलाई तक सभी सेवाएं यथावत मिलती रहेंगी।
 
क्या है इस प्लान के फायदे : समर सरप्राइज ऑफर के तहत 303 या इससे ऊपर की राशि से रीचार्ज कर चुके यूजर्स को अप्रैल से जुलाई तक मोबाइल डेटा तथा अन्‍य सुविधाएं मिलती रहेंगी।
 
अनलिमिटेड बेनेफिट्स के तहत कंपनी की सर्विसेस JioTV, JioMusic, JioMags, Jio Cinema एवं JioXpressNews का यूज़ मिलता रहेगा।
 
जियो प्राइम यूजर्स को मिलेगा यह लाभ :  समर सरप्राइज ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने रिलायंस जियो नंबर के लिए प्राइम मेंबरशिप खरीदना पड़ेगा। इसके लिए 99 रुपए से अकाउंट रीचार्ज करना होगा और इसी के साथ 303 रुपए या इससे अधिक राशि के प्‍लान से रीचार्ज करना होगा।
 
जो यूजर्स 15 अप्रैल या इससे पहले 303 रुपए या इससे अधिक राशि के प्‍लान से रीचार्ज करवाएंगे, उन्‍हें तीन महीनों तक फ्री सर्विसेस मिलती रहेंगी। समर सरप्राइज ऑफर का लाभ लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2017 है। मौजूदा ग्राहक जिन्‍होंने प्राइम मेंबरशिप हासिल कर ली है वो खुद-ब-खुद समर सरप्राइज ऑफर में शिफ्ट हो गए हैं।
 
प्रीपेड ग्राहकों के लिए 303 रुपए या इससे अधिक की राशि से रीचार्ज करवाना है, जबकि पोस्‍टपेड ग्राहकों को एक तय प्‍लान में शिफ्ट किया जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की थी  समर सरप्राइज ऑफर दरअसल एक शगुन है। जियो यूजर्स के लिए जुलाई महीने से टैरिफ प्‍लान लागू होंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

इंदौर के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप में खुल सकते हैं बड़े नेताओं के राज? दिल्‍ली इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी खोली जांच की फाइल

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

अगला लेख