Publish Date: Tue, 10 Apr 2018 (16:16 IST)
Updated Date: Tue, 10 Apr 2018 (16:19 IST)
गूगल ने स्मार्ट स्पीकर गूगल होम भारत में पेश कर दिए हैं। गूगल होम के साथ जियो फाई का शानदार ऑफर भी मिल रहा है। आरआरएल स्टोर से गूगल होम डिवाइस खरीदने पर जियोफाई राउटर फ्री मिलेगा। इसके साथ ही 100 जीबी का लाभ भी ग्राहकों को इस पर मिलेगा। यह डेटा माय जियो अकाउंट पर मिलेगा।
इसमें 10-10 जीबी के दस वॉऊचर्स दिए जाएंगे। इन वॉउचर्स की वैधता एक वर्ष तक रहेगी। गूगल होम मिनी एक स्पीकर है। इसके सभी फंक्शंस गूगल होम वाले ही हैं। यह गूगल होम वाले ऑडियो फॉरमेट्स सपॉर्ट करता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा क्रोमकास्ट और क्रोमकास्ट ऑडियो बिल्ट-इन है। फीचर्स की बात की जाए तो गूगल होम टॉप पर टच मिलता है।
इसका इस्तेमाल प्लेबैक, वॉल्यूम और अन्य कंट्रोल के लिए किया जा सकता है। टॉप पैन में लाइट दी गई है, जो अपना रंग बदलती है। ये स्पीकर एंड्रॉयड 4.4 किटकैट व उससे ऊपर, आईओएस 9.1 डिवाइस को सपोर्ट करता है।इवर दिया गया है जो एक सिंग माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।