Hanuman Chalisa

10 सेकंड के वीडियो से मिलेगा थाईलैंड में छुट्टियां बिताने का मौका, JIO और Snapchat शुरू किया क्रिएटिव चैलेंज

Webdunia
रविवार, 26 जनवरी 2020 (19:11 IST)
JIO और Snapchat ‘जियो गॉट टैलेंट’ के नाम से एक क्रिएटिव चैलेंज शुरू करने जाने जा रहे हैं। इस चैलेंज में स्नैपचैट के यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं और इसमें विजेता को एक अन्य के साथ थाइलैंड में छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा।

जियो और स्नैपचैट ने ‘स्नैपचैट लेंस’ शुरू किया है जो यूजर्स को माइक, हेडफोन और लाइट रिंग का इस्तेमाल करने की सुविधा देते हैं।

इस चैलेंज में भाग लेने के लिए यूजर्स को अधिकतम 10 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड करना होगा जिसमें ‘जियो गॉट टैलेंट’ के तहत स्नैपचैट पर वह अपनी प्रतिभा दिखाएगा।

इसके बाद प्रतिभागी को वीडियो में स्नैपचैट या स्नैपकोड यूजर नेम वीडियो के कैप्शन में डाल कर उसे ‘आवर स्टोरी’ के नाम से स्नैपचैट पर अपलोड करना होगा जिससे लोग उसे देख सकें।

सबसे मजेदार और क्रिएटिव कंटेट को जियो की तरफ से पुरस्कार दिए जाएंगे। यह चैलेंज रविवार 26 जनवरी 2020 से मंगलवार 4 फरवरी 2020 तक जारी रहेगा।

प्रथम पुरस्कार विजेता को एक अन्य के साथ थाईलैंड जाने का टिकट दिया जाएगा। अन्य पुरस्कारों में जियो का रिचार्ज शामिल है। प्रतियोगिता की पूरी जानकारी जियो की आधिकारिक वेबसाइट से देखी जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका देखता रह गया और ईरान ने कमा लिए $45 बिलियन! जानिए क्या है समुद्र में छिपे 'Ghost Fleet' का रहस्य?

शिक्षाविद, कर्मणायोगी, समाज को समर्पित स्व.आनंदस्वरूप मिश्र की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन

बिहार में क्या सम्राट चौधरी बनेंगे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, नाम के एलान से पहले कई संकेत?

खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, 2023 का रिकार्ड नहीं टूटा इस बार

दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे, जानिए क्या है एक्सप्रेस-वे की खासियत?

अगला लेख