dharma sangrah
✕

खुश कर देगी आपको यह खबर, भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (17:43 IST)
नई दिल्ली। दुनिया में मोबाइल इंटरनेट की सबसे सस्ती दर देश में है। इसमें मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में एक जीबी इंटरनेट की औसत कीमत साढ़े अठारह रुपए है जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपए का है।
 
ये आंकड़े केबल डॉट को डॉट यूके ने जारी किए हैं जो कीमतों की तुलना करने वाली शोध कंपनी है। कंपनी की अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार देश में एक जीबी मोबाइल डाटा की औसत कीमत 0.26 डॉलर है जबकि ब्रिटेन में यह औसत 6.66 डॉलर और अमेरिका में 12.37 डॉलर है।
 
कंपनी ने ये आंकड़े 230 देशों में मोबाइल इंटरनेट की दरों का आकलन करके जारी की है। मोबाइल इंटरनेट की वैश्विक औसत कीमत 8.53 डॉलर प्रति एक जीबी है।
 
उल्लेखनीय है कि 43 करोड़ स्मार्टफोन उपयोक्ताओं के साथ चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

‘एंटी भारत समिट’ बन गया था हैदराबाद का कार्यक्रम! जियाकोमो के विवादित बयान पर राहुल गांधी के हंसने पर भड़की भाजपा

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर में आयोजित 'प्रीमीथॉन' वॉक में उमड़े लोग, समय से पहले जन्मे शिशुओं की देखभाल और जागरूकता पर जोर

अगला लेख