ramcharitmanas

Instagram ने वापस लिए Newly Launched Features, यूजर्स करने लगे थे 'Tik-Tok' से तुलना

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (15:15 IST)
कैलिफोर्निया। पिछले दिनों दुनिया के कई देशों में इंट्रोड्यूस किए गए नए फीचर्स को Instagram ने वापस लेने का फैसला किया है। इसकी वजह यूजर्स द्वारा भारी मात्रा में लगातार मिल रही आलोचनाए हैं। यूजर्स का कहना है कि Instagram धीरे-धीरे चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऍप्लिकेशन 'Tik-Tok' की तरह बनता जा रहा है। 
 
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते Instagram ने अपने विश्वव्यापी यूजर्स के लिए कई नए फीचर रिलीज किए थे, जिनमें नए रील टेम्पलेट्स और एडिटिंग फीचर शामिल थे। इसके अलावा शॉर्ट वीडियो (Reels) के लिए एक फुल-स्क्रीन फीड लाइ गई थी, जो उन अकाउंट्स की पोस्ट यूजर्स को दिखाएगी, जो लोकप्रिय तो हैं, लेकिन कई यूजर्स उन्हें देखना पसंद नहीं करते।  
 
इनके रिलीज होते ही यूजर्स ने इनकी खिलाफत करना शुरू कर दिया था। यूजर्स ने आरोप लगाया था कि ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश में इंस्टाग्राम अपना स्तर गिराते जा रहा है। इस मुहीम को 'चेंज डॉट कॉम ओआरजी' नामक वेबसाइट ने बड़ा मच प्रदान किया। इस वेबसाइट पर इंस्टाग्राम के पुराने फीचर्स को वापस लाने पर कुछ ही घंटों में करीब ढाई लाख लोगों ने अपनी सहमति दर्ज कराई। 
 
'सेलिब्रिटी सिस्टर्स' Kim Kardashian और Kylie Jenner ने भी इस मुद्दे पर खुलकर विचार रखते हुए अपनी Instagram स्टोरी के माध्यम से Instagram को Tik-Tok की तरह बनने की कोशिश बंद करने का आह्वान किया था। 
 
Instagram की पैरेंट कंपनी Meta से जुड़े एक विशेषज्ञ ने कहा कि आने वाले दिनों में इन नए फीचर्स को घटाया जाएगा। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है कि ये फीचर्स कब वापस आएंगे। 
 
Instagram प्रमुख एडम मोस्सेरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने यूजर्स की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखकर ये कदम उठाया। मुझे लगता है कि हमे फिर से संगठित होकर कुछ जरूरी फैसले लेने की जरूरत है।  
 
आपको बता दें कि Meta और Google दोनों ही उन कंपनियों में हैं, जिन्हें लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए टिकटॉक से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। आपको याद होगा कि जब भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में Tik-Tok पर प्रतिबंध लगने को लेकर चर्चाएं चल रही थी, तब ही मौके का फायदा उठाकर Instagram ने Reels की पेशकश की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख