Hanuman Chalisa

सितंबर में आइडिया ने सर्वाधिक 4जी अपलोड स्पीड हासिल की

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (21:20 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने आज कहा कि उसकी 4जी अपलोड स्पीड सितंबर में सबसे अधिक रही। कंपनी ने दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के माई स्पीड टेस्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह बात कही।
 
आइडिया ने ट्राई के आंकड़ों के आधार पर कहा कि वह सितंबर महीने में 6.307 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की औसत अपलोड स्पीड के साथ शीर्ष पर रही। 
 
उसने महीने के दौरान 8.74 एमबीपीएस की उच्चतम स्पीड हासिल करने का भी दावा किया। उसने कहा कि वह अपलोड स्पीड के हिसाब से पिछले छह महीने से शीर्ष पर है।
 
कंपनी ने बताया कि उसने देश में 2.60 लाख जगहों पर नेटवर्क विस्तारित किया है। इनमें से 50 प्रतिशत मोबाइल ब्रॉडबैंड से संबंधित हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

MP : 23 घंटे की जंग हार गया मासूम भागीरथ, रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन जिंदगी नहीं बच सकी

10,000 से ज्यादा के Online Payment पर 1 घंटे का होल्ड, क्या है RBI ला रहा है 3 फीचर्स

योगी सरकार में 1098 बनी बच्चों की ‘जीवन रेखा’: 26 हजार शिकायतों का समाधान, हजारों बच्चों को परिवार से मिलाया

अभ्युदय योजना का कमाल: RO/ARO परीक्षा में 10 अभ्यर्थी सफल, योगी सरकार की पहल से बदली किस्मत

CM योगी का बड़ा विजन- UP बनेगा देश का Deep Tech हब

अगला लेख