ramcharitmanas

ऑफर्स की भरमार के साथ गूगल पिक्सल 2 की ब्रिकी शुरू, ये हैं फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (09:04 IST)
नई दिल्ली। गूगल ने कहा कि उसने अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल-2 की भारतीय बाजार में बिक्री शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 61,000 रुपए है। कंपनी ने पिक्सल के नए संस्करण पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सल को पिछले ही महीने ही लांच किया था। गूगल ने एक बयान में कहा है कि पिक्सल-2 भारत में ऑनलाइन फ्लिपकार्ट ​पर मिलेगा। इसके साथ ही यह विभिन्न स्टोरों पर 61,000 रुपए (64 जीबी) तथा 70,000 रुपए (128 जीबी) में उपलब्ध होगा।
 
ये हैं फीचर्स : एचटीसी द्वारा बनाए गए गूगल पिक्सल 2 में 5 इंच का फुल एचडी एमोल्ड डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर रन करने वाले पिक्सल 2 में 4 जीबी रैम है और यह 64 और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट्स में मिल रहा है। इस फोन में 12.2 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है और 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
ये मिल रहे हैं ऑफर्स : ई-कॉमर्स जायंट फ्लिपकार्ट दोनों फोन्स पर 20,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड होल्डरों को ईएमआई पर फोन खरीदने पर 8000 रु का कैशबैक मिल रहा है। एयरटेल के ग्राहकों को 6 महीने तक 120 जीबी अडिशनल डेटा भी मिलेगा। डिलाइस रिलायंस डिजिटल से खरीदने पर 9,999 रु कीमत के अनलिमिटेड वॉइस, डेटा, एसएमएस और जियो एप्स भी मिलेंगे और कुछ स्मार्टफोन्स के बदले इसे खरीदने पर एक्स्ट्रा 5000 रु की छूट भी मिलेगी। 
 
एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड होल्डरों के लिए एक नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर है जो 3,389 रु प्रति माह से शुरू होगा। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की तरफ से 149 रु की बायबैक गारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें 11,990 रु का सेनहाइजर का हैडसेट मुफ्त मिलेगा और चुनिंदा स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर में देने पर 5000 रु की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

इनकम टैक्स विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद समेत 4 शहरों में छापेमारी, CA और शिपिंग कंपनी रडार पर

LIVE: कोलकाता में भीषण आग, 9 मौतें, ट्रंप ने होर्मुज़ पर कब्ज़े का दावा दोहराया, ईरान ने उड़ाया मज़ाक

सपा नेता आज़म ख़ान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से है कनेक्शन?

वाह रे सिस्टम, सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार

Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

अगला लेख