Hanuman Chalisa

गूगल पर 2021 तक अंग्रेजी से आगे निकल जाएगी हिन्दी

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2017 (17:51 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2021 तक 53.6 करोड़ लोगों के ऑनलाइन रहने के समय अपनी क्षेत्रीय भाषाओं का इस्तेमाल करने की संभावना है। उसका श्रेय मोबाइल फोनों एवं डाटा पैक के घटते दाम तथा और स्थानीय सामग्री की उपलब्धता को जाएगा।
 
यह बात गुगल - केपीएमजी की रिपोर्ट में आया है। इस रिपोर्ट के अनुसार हिन्दी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2021 तक अंग्रेजी उपयोगकर्ताओं से बहुत आगे निकल जाएगी और 19.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि उस समय तक भारत में 73.5 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हो जाएंगे।
 
उनकी संख्या 2016 में 40.9 करोड़ थी। रोचक बात यह है कि भारतीय भाषाओं में इंटरनेट का उपयोग करने वालों में बड़ी संख्या में लोग पहले से ही सरकारी सेवाओं, क्लासीफाइड और खबरों का लाभ उठा रहे हैं तथा भुगतान भी वे ऑनलाइन ही करते हैं।
 
ऐस लोग न केवल चैट एप्प और डिजिटल मनोरंजन का लाभ उठा रहे हैं बल्कि वे डिजिटल भुगतान तरीके भी अपना रहे हैं। वर्ष 2016 में भारतीय भाषाओं में इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या 23.4 करोड़ थी जबकि अंग्रेजी में इसका उपयोग करने वालों की संख्या 17.7 करोड़ थी। हिन्दी के अलावा मराठी, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु उपयोगकर्ताओं की संख्या तेजी बढ़ने की संभावना है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192+ सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

योगी सरकार का बड़ा कदम : धार्मिक स्थलों के कायाकल्प से यूपी में पर्यटन को नई रफ्तार, 17 परियोजनाएं मंजूर

यूपी में फसल क्षति पर सरकार का बड़ा राहत अभियान: ओलावृष्टि-अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा तेज

जो काले कर्मों से राजमहल सजाते हैं, वही इतिहास में कलंक बन जाते हैं : योगी आदित्यनाथ

Reliance Retail ने प्रियंका चोपड़ा के ‘Anomaly’ ब्रांड का किया अधिग्रहण, Tira के जरिए होगा बड़ा विस्तार

अगला लेख