Hanuman Chalisa

इसी महीने जियोफोन में दिखने लगेगा 'गूगल असिस्टेंट'

Webdunia
रविवार, 10 दिसंबर 2017 (16:29 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस रिटेल के स्मार्ट फीचर फोन जियोफोन में 'गूगल असिस्टेंट' इसी महीने के आखिर तक काम करने लगेगा। कंपनी इसकी तैयारी में है और इस बारे में जियोफोन ग्राहकों को अपडेट भेजेगी। रिलायंस जियो के सूत्रों ने बताया कि गूगल असिस्टेंट इसी महीने की 25 तारीख के आसपास ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) अपडेट के रूप में भेजा जाएगा और जियोफोन में दिखने लगेगा।
 
उल्लेखनीय है कि प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने हाल ही में घोषणा की कि वह जियोफोन के लिए गूगल असिस्टेंट का एक विशेष संस्करण पेश करेगी। गूगल असिस्टेंट कृत्रिम समझ एआई पर आधारित एक एप है, जो कि उपयोक्ता के निर्देशानुसार या कहने पर (आवाज) काम करता है। गूगल ने दुनिया में पहली बार किसी फीचर फोन के लिए इसे पेश किया है। गूगल प्रवक्ता का कहना है कि ​जियोफोन के लिए गूगल असिस्टेंट फिलहाल अंग्रेजी व हिन्दी दो भाषा में होगा।
 
वैसे जियोफोन में ऐसा ही एक एप 'हेलो जियो' पहले से ही है​ जिसे जियो ने खुद केवल जियोफोन के लिए बनाया है वहीं गूगल असिस्टेंट दुनियाभर में करोड़ों एंड्रॉयड व आईओएस आधारित स्मार्टफोन पर काम करता है।
 
एक सवाल पर सूत्रों ने कहा कि जियोफोन में फिलहाल तो 'हेलो जियो' व गूगल असिस्टेंट दोनों ही काम करेंगे। उपयोक्ता कॉल, एसएमएस व इंटरनेट सर्च जैसे कॉम वॉयस कमांड के जरिए इन दोनों से कर सकेंगे। 'हेलो जियो' हिन्दी व अंग्रेजी सहित 9 भाषाओं में काम करता है।
 
उल्लेखनीय है कि फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे देश की बड़ी जनसंख्या को लक्ष्य बनाकर रिलायंस जियो ने जियोफोन पेश किया जिसकी प्रभावी कीमत शून्य है। कंपनी का कहना है कि फोन को 1,500 रुपए देकर खरीदा जा सकता है और यह राशि 36 महीने में 2 किस्तों में रिफंड कर दी जाएगी। अगस्त में पहले चरण में लगभग 60 लाख जियोफोन की प्री-बुकिंग के समाचार थे। कंपनी ने इसकी आपूर्ति शुरू कर दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

Flex fuel : जल्द आएंगी 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां, भारत में E100 ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी, पर क्या हैं चुनौतियां

जेल से छूटते ही खान सर पर भड़के ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद, बोले- 'साजिश के तहत हुई मेरे भाई की हत्या'

इंदौर में चला निगम का बुल्‍डोजर, 100 से ज्‍यादा घर तोड़े, गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक चौड़ी होगी सड़क

अगला लेख