Hanuman Chalisa

फेसबुक का नया फीचर, यूजर्स को होगा यह बड़ा फायदा

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (07:22 IST)
न्यूयॉर्क। फेसबुक के कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट निजता की सुरक्षा के लिए नया फीचर 'क्लियर हिस्ट्री' ला रही है जिससे उपयोगकर्ता अपनी  ब्राउजिंग हिस्ट्री को हटा सकेंगे।
 
जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक में इस फीचर को जोड़ने में कुछ महीने का समय लग सकता है। कंपनी इस संबंध में अधिवक्ताओं, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों  और विनियमकों की मदद लेगी। जुकरबर्ग इस नए फीचर की तुलना ब्राउजर से कुकिज हटाने से करते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष बयान देने के मेरे अनुभव से मैंने सीखा है कि डाटा के संबंध में मेरे पास कुछ सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं हैं।
 
क्या है इस फीचर में खास : कंपनी ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'इस फीचर से आप हमें सूचनाएं भेजने वाली वेबसाइट और ऐप को देख सकेंगे। इसके बाद आप अपने अकाउंट से इनसे जुड़ी सूचनाएं को हटा सकेंगे। इसके बाद इनकी जानकारियां आपके अकाउंट के साथ स्टोर नहीं होंगी।'
 
गौरतलब है कि राजनीतिक लाभ के फेसबुक का डाटा इस्तेमाल किए जाने का प्रकरण सामने आने के बाद से कंपनियों द्वारा उपयोगकर्ताओं के डाटा की सुरक्षा को लेकर गहन जांच चल रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

हार्मुज स्ट्रेट में माइंस का जाल बिछाकर भूल ईरान, मच गया बवाल

सीजफायर से खिले निवेेेेेशकों के चेहरे, 4231 अंक बढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24,000 पार

उत्तर प्रदेश में SIR में 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटने पर सियासी घमासान, बड़ा सवाल किसका फायदा, किसका नुकसान?

क्या आसिम मुनीर को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? पाकिस्तान की 'शांतिदूत' भूमिका और भारत के लिए कूटनीतिक चुनौती

बर्धमान में पीएम मोदी बोले, बंगाल में 'खेला', लुटेरों का होगा हिसाब

अगला लेख