Hanuman Chalisa

Facebook पर छुपी रहेगी Like की संख्या, नहीं होगा Tag करने का सुझाव

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (10:57 IST)
Facebook पर आपके पोस्ट को मिलने वाले Like की संख्या जल्द ही इस सोशल मीडिया साइट पर आपके दोस्तों और अन्य यूजर को देखने को नहीं मिल पाएगी। फेसबुक ने यह बताया कि अब आपके दोस्त आपके Like की संख्या को नहीं देख पाएंगे। Facebook ने Tag suggestions फीचर को भी बदल दिया है।
 
फेसबुक का कहना है कि इस तरह के बदलाव तस्वीरों, वीडियो या कमेंट्स पर मिलने वाली Like की संख्या में दिलचस्पी को समाप्त कर देंगी और लोग पोस्ट पर अच्‍छी तरह से ध्यान दे सकेंगे।
ALSO READ: फेसबुक पर बीमारी ठीक करने वाले लोगों का फेसबुक ने किया 'इलाज'
फेसबुक के मालिकाना हक वाले ‘इंस्टाग्राम’ ने इस वर्ष की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह वीडियो को देखने वालों की संख्या और उसे लाइक करने वालों की संख्या को कम से कम 6 देशों में छिपाने का प्रयोग कर रहा है, जहां अकाउंट धारक तो लाइक की संख्या देख सकते हैं लेकिन बाकी लोग इसे नहीं देख सकेंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हम Facebook से लाइक की संख्या छिपाने पर विचार कर रहे हैं।
 
हटेगा Tag suggestions फीचर : फेसबुक ने फोटो अपलोड करने पर चेहरा पहचानने वाले अपने उस सॉफ्टवेयर का प्रयोग बंद करने का फैसला किया है जो यूजर्स को Tag suggestions देता था।
 
फेसबुक ने बताया कि वह ‘Tag’ संबंधी सुझाव देने की बजाय चेहरा पहचानने वाली ऐसी सैटिंग मुहैया करा रहा है जो केवल टैग करने के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न इस्तेमाल के लिए फोटो में लोगों का चेहरा पहचानती है। यह फीचर यूजर्स को मंगलवार से उपलब्ध कराया गया।
 
फेसबुक यूजर्स को ‘टैग सजेशन’ के फीचर की बजाए अब ‘फेस रिकग्निशन सेटिंग’ का विकल्प मिलेगा, जिसे ‘ऑन या ऑफ’ किया जा सकता है। Tag suggestions फीचर को लेकर इलिनोइस में फेसबुक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था और एक संघीय अपीली अदालत ने इस मामले पर व्यवस्था दी है कि सुनवाई की जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले

AI से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, आशा वर्कर्स को मिला स्मार्ट डिजिटल साथी

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अगला लेख