shiv chalisa

नया फीचर, अब Facebook पर बनाएं अपना 3D अवतार

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (17:06 IST)
Facebook ने Avatars फीचर को रोलआउट किया है। इस फीचर से यूजर्स अपना एनिमेटेड 3D कैरेक्टर डिजाइन कर पाएंगे और इसकी सहायता से चैटिंग भी की जा सकेगी। अमेरिका में लाखों यूजर्स को यह फीचर मिल चुका है। वे मैसेंजर ऐप या कमेंट्‍स में अपना एनिमेटेड कैरेक्टर यूज कर सकते हैं। इमसें आपको अगर मिनी अवतार बनाना हो तो इसमें कस्टमाइजेशन के ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं।
 
फेसबुक का यह नया फीचर स्नैपचैट पर मिलने वाले Bitmoji और ऐपल iPhone पर मिल रहे Memoji के समान है। अपना अवतार बनाने की शुरुआत लेटेस्ट ऐप अपडेट से होगी। फिलहाल सभी यूजर्स को इस फीचर के लिए इंतजार करना होगा। 
 
कैसे दिखेगा फीचर : मैसेंजर या कॉमेंट बॉक्स में फेसबुक पर अवतार इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को टेक्स्ट बॉक्स के साथ दिख रहे स्टिकर बटन पर टैप करना होगा। अगर यह ऑप्शन आपको मिल रहा है तो 'Make your Avatar' लिखा दिख जाएगा।
 
नए ऑप्शन पर टैप करके यूजर्स अपने एनिमेटेड अवतार बना पाएंगे। प्रोसेस शुरू करने के लिए कोई जेंडर ऑप्शन नहीं दिया गया है। सीधे चेहरा और स्किन टोन कस्टमाइज करने का ऑप्शन यूजर्स को मिलता है। इसके बाद हेयर स्टाइल और कलर से लेकर, आंखों-नाक के शेप और चेहरे के शेप से लेकर ग्लासेज तक ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। इसमें से अपनी शक्ल के हिसाब से यूजर्स को चयन करना होगा। इसके बाद मेकअप ऑप्शन भी दिया गया है। 
 
अगर आप चेहरे का कोई डीटेल मैच करना चाहें तो अवतार बनाते समय टॉप राइट में एक मिरर ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा ओपन हो जाएगा और आप खुद का चेहरा देखकर अवतार में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। इसमें आगे यूजर्स को कस्टमाइजेशन के और भी नए ऑप्शंस दिए जाएंगे। जिनकी सहायता से यूजर्स अपना आउटफिट भी चुन सकेंगे। अभी इसमें आउटफिट के लिमिटेड ऑप्शन ही मिलते हैं। अवतार बनने के बाद फेसबुक ऐप के मेन्यू में आपको Avatars ऑप्शन मिलेगा। चैटिंग और कमेंट्‍स के दौरान भी अवतार को स्टिकर की तरह प्रयोग कर पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले

AI से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, आशा वर्कर्स को मिला स्मार्ट डिजिटल साथी

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अगला लेख