Biodata Maker

फेसबुक के लिए भी अब लगेगा आधार

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (09:16 IST)
सेन फ्रांसिस्को। केंद्र सरकार ने कई योजनाओं आधार को अनिवार्य कर दिया है। बैंक खाता, मोबाइल नंबर और अन्य योजनाओं के लिए अब आधार की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अब सोशल नेटवर्किंग में भी आपको आधार की जरूरत होगी। 
 
खबरों के मुताबिक अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी आधार की जरूरत पड़ने वाली है। दरअसल फेसबुक इन दिनों ऐसे फीचर का परीक्षण कर रहा है जिसमें नया अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार पर लिखा नाम बताना होगा। नया अकाउंट खोलते समय संदेश आएगा कि अगर आप अपना आधार वाला नाम डालेंगे तो आपके दोस्त आपको आसानी से पहचान सकेंगे।
 
फेसबुक इस कोशिश में है कि लोग सोशल नेटवर्किंग पर अपने वास्तविक नाम का ही इस्तेमाल करें। हालांकि फिलहाल यह टेस्टिंग में है और देश के एक बेहद छोटे तबको को लेकर यह टेस्टिंग की जा रही है जिसके चलते सभी इस फीचर को अभी नहीं देख पाएंगे।
 
वैसे जिनके अकाउंट बने हुए हैं, उन्हें राहत मिलेगी। इस मामले में आपको अपने फेसबुक अकाउंट से आधार लिंक नहीं करना होगा। इसकी पुष्टि करते हुए फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बात से आश्वस्त होना चाहते हैं कि लोग अपना वास्तविक नाम ही उपयोग करें ताकि उनके पहचानने वाले उन्हें आसानी से पहचान सकें। यह एक छोटा टेस्ट है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

खामेनेई की मौत का इंदौर में मातम, मोलाना बोले, शायद आपने कुरान नहीं पढ़ी, जो मिट्टी में गया उसे मुर्दा मत समझना

उज्‍जैन में ‘महाकाल को धोखा’, मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर शाकाहारी होटल में बन रहा नॉनवेज, अधिकारी ही खा रहे

अगला लेख