Hanuman Chalisa

इस एप से आसानी से पता कर सकेंगे अपने ईपीएफ का बैलेंस

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (08:43 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने हितग्राहियों को नई सुविधा उपलब्ध कराई है। ईपीएफो के अनुसार पीएफ का बैलेंस एवं इसमें आखिरी योगदान की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा अब उमंग मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।

ईपीएफओ ने एक बयान में कहा कि सार्वभौमिक खाता संख्या वाले सदस्य अपने पीएफ का बैलेंस तथा उसमें आखिरी योगदान की जानकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 7738299899 पर ईपीएफओएचओ यूएएन लिखकर भेजना होगा।

यह सुविधा अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है।  अंग्रेजी को छोड़ किसी अन्य भाषा में जानकारी पाने के लिए ईपीएफओएचओ यूएएन के बाद इच्छित भाषा के नाम का शुरुआती तीन अक्षर लिखना होगा। यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी जानकारी पा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जाएंगे छिंदवाड़ा, बस दुर्घटना के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, बिजली दरों में 4.80% की बढ़ोत्तरी

फर्जी नंबर प्‍लेट वाली तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 30 फीट ऊपर उछाल दिया, इकलौते बेटे की मौत

क्या शेयर बाजार बंद होते ही ट्रंप करेंगे ईरान पर 'फाइनल अटैक'? इजरायल जमीनी जंग को तैयार

बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख

अगला लेख