biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

X पर लाइक बटन दबाते ही क्रिएटर को मिलेंगे पैसे, आया नया '1 डॉलर टिप' फीचर

Advertiesment
elon musk X
सोशल मीडिया साइट 'X' पर यूजर अब लाइक के साथ पैसे भी भेज सकेंगे। एलन मस्क ने इस नए फीचर का एलान किया है। इसके तहत यूजर लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करके किसी भी यूजर या क्रिएटर को 1 डॉलर टिप के तौर पर भेज सकेंगे। ALSO READ: Microsoft Layoff Plan: माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों के लिए निकाला खास ऑफर, नौकरी छोड़ने पर क्या होगा फायदा?
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही क्रिएटर्स को टिप भेजना आसान बनाने जा रही है। शुरुआत में यूजर्स केवल 1 डॉलर भेज पाएंगे और ये पेमेंट X Money के जरिए पूरा होगा। फिलहाल ये फीचर सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए ही पेश किया जाएगा।
 
क्रिएटर को अब पोस्ट के लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करना होगा। इसके बाद एक्स मनी के जरिए यूजर को 1 डॉलर भेजने का ऑप्शन मिलेगा। ट्रांजैक्शन पूरा होते ही क्रिएटर को 1 डॉलर टिप मिल जाएगी। ALSO READ: iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

क्या भारत में भी आएगा यह फीचर

फिलहाल एक्स ने भारत में X Money या डॉलर 1 टिपिंग फीचर लॉन्च करने की कोई खास डेट अनाउंस नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में लोगों को इस फीचर के लिए इंतजार करना होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल की खाड़ी में आफत बनकर टकराएगा चक्रवात ‘अर्णब’, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा असर?